UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट का जल्द होगा जारी @upsc.gov.in

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा यूपीएससी है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार IAS, IPS, IFS और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन पाने के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। वर्ष 2026 में विभाग के द्वारा व्यापक रूप से UPSC Notification 2026 को जारी करवाया गया था, जिसकी प्रारंभिक यानी प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को सम्पन्न हुई है।

अगर आप भी यूपीएससी के उम्मीदवार हैं तो आपको जानकारी होगी कि यह प्रारंभिक परीक्षा उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा में प्रवेश का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है। जो उम्मीदवार UPSC Prelims Result 2026 में सफल होते हैं, केवल उन्हीं उम्मीदवारों को UPSC Mains Exam 2026 में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।

मई महीने के अंतिम सप्ताह में यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा हो जाने के बाद अभी तक इसके परिणाम घोषित नहीं करवाए गए हैं, जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच काफी गंभीरता और उत्सुकता की स्थिति बनी हुई है। कई उम्मीदवार लगातार UPSC Result Date 2026 के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026

यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की लिस्ट को ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से परिणाम के रूप में जारी किया जाएगा। यह यूपीएससी रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

उम्मीदवार जारी हुई UPSC Roll Number List में अपना रोल नंबर सर्च करके अपनी सफलता की स्थिति चेक कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम, संभावित कट ऑफ, चयन प्रक्रिया और आगामी चरणों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहें।

UPSC CSE Prelims Result 2026 Overview

परीक्षा का नामयूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026
आयोजित करने वाला विभागसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा तिथि24 मई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
रिजल्ट मोडऑनलाइन
रिजल्ट तिथिजून 2026
मेरिट लिस्टऑनलाइन उपलब्ध होगी
मुख्य परीक्षा तिथि21 अगस्त 2026
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मैंस, इंटरव्यू
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.upsc.gov.in/

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट में क्या जानकारी उपलब्ध रहेगी

यूपीएससी की तरफ से जारी की जाने वाली रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से यह चेक कर सकेंगे कि वे मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

इसके अलावा परिणाम जारी होने के बाद आयोग की तरफ से कट ऑफ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी अलग से प्रकाशित की जा सकती है। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी भी अफवाह या अनौपचारिक जानकारी से बचना चाहिए।

Important Dates for UPSC Prelims/Mains Exam

Important DatesDate
Notification ReleaseJanuary 2026
Application StartJanuary 2026
Prelims Examination24 May 2026
Prelims ResultJune 2026 (Expected)
Mains Application ProcessAfter Prelims Result
UPSC Mains Examination21 August 2026

यूपीएससी प्रीलिम्स में कट ऑफ का महत्व

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से UPSC Merit List को केवल जीएस पेपर के आधार पर तैयार करवाया जाता है। जीएस पेपर कुल 200 अंकों का होता है और सभी श्रेणियों के लिए कट ऑफ इसी पेपर के प्रदर्शन के अनुसार निर्धारित की जाती है।

इसके अलावा CSAT Paper-II केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम के साथ आधिकारिक कट ऑफ भी जारी की जाएगी।

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC Prelims Score Card और श्रेणीवार कट ऑफ की जानकारी भी देख सकेंगे। इससे उन्हें अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने में सहायता मिलेगी।

यूपीएससी परीक्षा की चयन प्रक्रिया

UPSC Selection Process कई महत्वपूर्ण चरणों में पूरी की जाती है। पूरी प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों के अनुसार होती है:

  • जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं, सबसे पहले उनकी प्रीलिम्स परीक्षा करवाई जाती है।
  • अपने प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है।
  • मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए जाते हैं।
  • तीनों चरणों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।
  • इसके बाद अंतिम UPSC Merit List के आधार पर जॉइनिंग लेटर जारी किया जाता है।

UPSC Prelims Category-wise Cut Off

CategoryExpected Cut Off
General (UR)77 Marks
OBC76 Marks
EWS72 Marks
SC65 Marks
ST60 Marks

यूपीएससी मैंस परीक्षा की जानकारी

आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UPSC Mains Exam 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026 से शुरू किया जाना है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Civil Services Examination का यह चरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों की विषय संबंधी समझ, लेखन क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच का मूल्यांकन किया जाता है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले यूपीएससी की Official Website https://www.upsc.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज आपके सामने आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New सेक्शन में जाना होगा। यहां परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट और रिजल्ट लिंक जारी किए जाते हैं।
  • इसके बाद Civil Services (Preliminary) Examination Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यही लिंक एक्टिव मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। चाहें तो आप इस पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में भी सेव कर सकते हैं।
  • अब पीडीएफ में दिए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची में अपना रोल नंबर ध्यान से चेक करना होगा।
  • यदि आपका रोल नंबर इस UPSC Roll Number List में दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है और अब अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

FAQs

यूपीएससी रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains Exam 2026 कब आयोजित होगी?

मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है।

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद कौन सा चरण आता है?

प्रीलिम्स के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होता है।

Leave a Comment