सुकन्या समृद्धि योजना 2026: 250, 500 जमा करने पर मिलेंगे 74 लाख रुपए

गरीब परिवारों की लड़कियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को पिछले कई सालों से चलाया जा रहा है। यह योजना मुख्य तौर पर भारतीय डाक विभाग के द्वारा संचालित है जिसमें लड़कियों के बचत खाता खोले जाते हैं। यह योजना देश की लोकप्रिय बेटी बचत योजना में शामिल है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावक अपनी बेटी का बचत खाता खोल के यहां पर उसके भविष्य को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और उनकी पढ़ाई तथा विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा करने के लिए बहुत ही सुरक्षित तरीके से बचत कर सकते हैं। यह Girl Child Investment Plan के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।

सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को विभिन्न विशेषताओं के साथ तैयार करवाया गया है जिससे आकर्षित होकर अभिभावक भारी संख्या में हर साल अपनी बेटियों की बचत खाते खुलवाते हैं। बताते चलें कि योजना में खाता खुलवाने की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है। वर्तमान में Sukanya Samriddhi Yojana 2026 को लेकर लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2026

सुकन्या समृद्धि योजना की सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें अभिभावकों के लिए बचत पर कोई टैक्स लागू नहीं किया गया है अर्थात वे बिना किसी सरकारी शुल्क का भुगतान किए अपनी योग्यता और आय के अनुसार बेटियों के नाम पर निवेश कर सकते हैं। यही कारण है कि इसे एक भरोसेमंद Tax Free Investment Scheme माना जाता है।

जो अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटियों के नाम पर बचत करते हैं उन सभी के लिए निर्धारित वर्षों में जमा किया गया मूल पैसा तो मिलता ही है इसके अलावा योजना के अंतर्गत लागू की गई ब्याज दरों के आधार पर अच्छा खासा ब्याज भी प्राप्त हो पाता है। यह निवेश एक मजबूत बेटी शिक्षा फंड तैयार करने में भी सहायक होता है।

Post Office Sukanya Samriddhi Yojana 2026 Overview

संचालक विभागभारतीय डाक विभाग एवं अधिकृत बैंक
योजनासुकन्या समृद्धि योजना 2026
शुरुआतवर्ष 2015
लाभार्थी10 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं
न्यूनतम निवेश₹250 प्रति वर्ष
अधिकतम निवेश₹1,50,000 प्रति वर्ष
ब्याज दर8.2% वार्षिक
निवेश अवधि15 वर्ष
आंशिक निकासी18 वर्ष की आयु के बाद
खाता संचालनमाता-पिता या कानूनी अभिभावक
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nsiindia.gov.in/

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम

सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कुछ बेसिक नियम भी लागू किए गए हैं जो नीचे उपलब्ध है।-

  • भारतीय मूल निवासी अभिभावक ही अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं।
  • जिस कन्या के नाम पर खाता खोला जाता है उसकी आयु 10 वर्ष या फिर उस कम ही होनी चाहिए।
  • एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियों के खाते ही सुकन्या समृद्धि योजना में खोले जा सकते हैं।
  • यह सुकन्या समृद्धि खाता कानूनी अभिभावक या फिर माता-पिता के द्वारा ही संचालित किया जा सकता है।
  • योजना के बचत खाते की कुल परिपक्वता अवधि 21 वर्ष तक के लिए है।

सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम और अधिकतम निवेश राशि

वैसे तो सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावकों के लिए निवेश हेतु कोई विशेष दबाव नहीं दिया जाता है हालांकि योजना में समन्वय में बनाए रखने के लिए बेसिक निवेश लिमिट लागू की गई है जिसके अंतर्गत कोई भी अभिभावक वार्षिक रूप से ₹250 की न्यूनतम किस्त के आधार पर बचत खाता खोल सकते हैं।

न्यूनतम ₹250 के अलावा अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का वार्षिक निवेश भी सुकन्या कन्या समृद्धि योजना में किया जा सकता है। यदि न्यूनतम निवेश राशि जमा नहीं हो पाती है तो ₹50 के जुर्माने के साथ इस खाते को पुनः चालू किया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Annual Investment Limits

Annual InvestmentTotal Deposit in 15 Years
₹250₹3,750
₹1,000₹15,000
₹10,000₹1,50,000
₹25,000₹3,75,000
₹50,000₹7,50,000
₹1,00,000₹15,00,000
₹1,50,000₹22,50,000

सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

  • दीर्घकालीन निवेश अवधि

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावकों के लिए अपनी बेटी के नाम पर बचत करने हेतु दीर्घकालीन निवेश अवधि का अवसर दिया जाता है जिसके अंतर्गत विभिन्न किसी हस्तक्षेप के इस योजना में बचत कर सकते हैं।

  • वित्तीय सुरक्षा

सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के निवेश को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाता है अर्थात इसमें किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने की कोई संभावना नहीं है। यह सरकार समर्थित Small Savings Scheme के अंतर्गत आती है।

  • टैक्स लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों के लिए टैक्स लाभ भी मिलता है जो उनकी बचत को काफी बढ़ावा देता है।

  • आंशिक निकासी

जो अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना में बचत करते हैं उन सभी के लिए आंशिक निकासी की सुविधा दी गई है अर्थात अपनी बेटी की पढ़ाई या फिर अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपनी बचत का 50% हिस्सा निकाल सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की वर्तमान ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत करने वाले अभिभावकों के लिए काफी संतुलित ब्याज दरों को लागू किया गया है ताकि उनके लिए बचत के आधार पर अच्छा रिटर्न मिल पाए। बताते चले कि यह ब्याज दरें वार्षिक संशोधन के आधार पर परिवर्तित होती रहती हैं।

अगर हम वर्तमान यानी 2026 में सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर की बात करें तो यह 8.2% है। ब्याज दर संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार पोस्ट ऑफिस में संपर्क जरूर करें।

Sukanya Samriddhi Maturity Schedule

ActivityTimeline
Maximum Age for Account Opening10 Years
Deposit Duration15 Years
Partial Withdrawal EligibilityAfter 18 Years
Full MaturityAfter 21 Years
Premature Closure for MarriageAllowed After 18 Years

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बचत खाता कैसे खोलें?

  • सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता खोलने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाना होगा। Post Office Sukanya Scheme के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
  • यहां पर आपको एसएसवाई वाले काउंटर पर जाकर योजना संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • इसके बाद योजना का फार्म प्राप्त करें और उसमें सभी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें। यह SSY Account Opening Process का महत्वपूर्ण चरण होता है।
  • फॉर्म भर जाने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्पष्ट फोटो कॉपी तैयार कर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब इन्हें वेरिफिकेशन के लिए संबंधित अधिकारी के काउंटर पर जमा कर देना होगा।
  • अगर जानकारी सही होती है तो वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाएगा, इसके बाद पहली निवेश राशि की किस्त का भुगतान करें।
  • इस प्रकार से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता ओपन हो जाएगा और पासबुक भी तुरंत आपके लिए जारी कर दी जाएगी।

FAQs

क्या बेटी की उच्च शिक्षा के लिए पैसा निकाला जा सकता है?

हाँ, 18 वर्ष की आयु के बाद आवश्यक शर्तों के अनुसार बेटी शिक्षा फंड के लिए आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है।

सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स छूट का लाभ मिलता है क्या?

हाँ, निवेशकों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स लाभ मिलता है, इसलिए इसे Tax Free Investment Scheme भी माना जाता है।

वर्तमान में योजना पर कितना ब्याज दिया जा रहा है?

सरकार द्वारा निर्धारित सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर वर्तमान में 8.2% है, जो समय-समय पर बदली जा सकती है।

Leave a Comment