SSC MTS Result 2026: SSC एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट जल्द आएगा @ssc.gov.in

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की तरफ से एमटीएस की परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में 4 फरवरी से लेकर 15 फरवरी 2026 के बीच करवाया गया था, जिसके अंतर्गत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों ने भाग लिया है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

15 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक SSC MTS Exam संपन्न हो जाने के बाद आयोग द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब लाखों उम्मीदवार SSC MTS Result 2026 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दी है, उनके बीच परिणाम को जानने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हालांकि विभाग की तरफ से अभी तक SSC MTS Result Date को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही नई अपडेट जारी होने की संभावना बताई जा रही है।

एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2026

एसएससी एमटीएस की परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि आयोग की तरफ से परिणाम व्यक्तिगत रूप से जारी नहीं किया जाएगा। SSC MTS Merit List और SSC Result PDF के माध्यम से उम्मीदवारों को अपनी स्थिति चेक करनी होगी।

अगर आप भी इस SSC MTS Recruitment 2026 परीक्षा के परीक्षार्थी हैं तथा रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यहां हम MTS Exam Result, कट ऑफ, मेरिट लिस्ट और रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने वाले हैं।

SSC MTS / Havaldar Result 2026 Overview

भर्तीएसएससी एमटीएस भर्ती 2026
परीक्षा का नामएसएससी एमटीएस परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार
कुल पद7948 पद
परीक्षा तिथि4 फरवरी से 15 फरवरी 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
रिजल्ट मोडऑनलाइन
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी (हवलदार), दस्तावेज सत्यापन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी एमटीएस रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

एसएससी एमटीएस की परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें नीचे दी गई हैं, जिन्हें जानना काफी आवश्यक है:

  • एसएससी एमटीएस की परीक्षा का परिणाम Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • एमटीएस परीक्षा की एसएससी एमटीएस मेरिट लिस्ट राज्यवार जारी की जा सकती है।
  • मेरिट लिस्ट के पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर एवं पंजीकरण क्रमांक उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • सभी राज्यों में SSC MTS Result 2026 एक साथ जारी किया जा सकता है।
  • उम्मीदवारों को रिजल्ट के साथ कट ऑफ और अन्य जरूरी नोटिस भी देखने को मिल सकते हैं।

SSC MTS Category-wise Cut Off Marks

CategoryCut Off Marks
General (UR)145-150
OBC135-145
EWS138-145
SC130-138
ST125-135
PwBD115-125

एसएससी एमटीएस रिजल्ट की अनुमानित तिथि

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा परीक्षा संपन्न करवाए जाने के बाद परिणाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। इसी कारण उम्मीदवारों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स और विभिन्न अपडेट्स के अनुसार SSC MTS Result Date 2026 जून महीने के तीसरे या अंतिम सप्ताह में घोषित की जा सकती है। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC MTS Score Card और मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आयोग अलग से नोटिस जारी कर सकता है।

एसएससी एमटीएस रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

एसएससी एमटीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट के साथ SSC MTS Merit List 2026 भी जारी की जा सकती है। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल किए जाएंगे जिन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया होगा। उम्मीदवारों को अपनी चयन स्थिति इसी मेरिट लिस्ट के माध्यम से चेक करनी होगी।

मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा SSC MTS Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से आसानी से मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोज सकेंगे। यदि नाम सूची में शामिल होता है तो उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

SSC MTS Selection Process

StageDetails
Stage 1Computer Based Examination
Stage 2PET/PST (For Havaldar Post)
Stage 3Document Verification
Stage 4Final Selection
Stage 5Appointment Process

एमटीएस रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

एसएससी एमटीएस परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। एमटीएस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जा सकती है, जबकि हवलदार पद के उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक चरणों से भी गुजरना पड़ सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले सभी नोटिस पर नजर बनाए रखें। आगे की प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवेदन फॉर्म तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसएससी एमटीएस रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं और होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट पेज में MTS (Multi Tasking Staff) टैब या संबंधित रिजल्ट लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एसएससी एमटीएस रिजल्ट/मेरिट लिस्ट का पीडीएफ खुलेगा, जिसे डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।
  • पीडीएफ खुलने के बाद कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करके सर्च करें।
  • यदि आपका रोल नंबर या नाम मेरिट लिस्ट में दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।
  • उम्मीदवार अपने रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी भविष्य की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

FAQs

एसएससी एमटीएस की भर्ती कितने पदों के लिए हुई है?

एसएससी एमटीएस की भर्ती का आयोजन एमटीएस और हलदर समेत कुल 7948 पदों के लिए किया गया है।

क्या रिजल्ट जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?

रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग के नियमों के अनुसार ही प्रक्रिया होगी।

SSC MTS Result 2026 कहां चेक करें?

उम्मीदवार एसएससी एमटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment