प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म कैसे भरें? Pradhan Mantri Aawas Yojana Ka Form Kaise Bharen

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही आवास योजना सबसे सफल योजना में गिनी जाती है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से लगाकर शहरी क्षेत्र के सभी ऐसे जरूरतमंद परिवार जो बेघर है उनके लिए पक्का मकान योजना के तहत पक्का मकान दिया गया है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 में भी अपनी सक्रियता दिखा रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों में आवास योजना के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे व्यक्ति जो योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक लाभ से वंचित रहे हैं उनके लिए पीएम आवास योजना ऑनलाइन आवेदन जरूर करना चाहिए।

कोई भी व्यक्ति जो आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता मापदंडों के अनुसार पात्र है वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी के माध्यम से आवास योजना में अपना फार्म जमा कर सकते है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अलग तथा ग्रामीण क्षेत्रीय व्यक्तियों के लिए अलग से PM Awas Yojana Form भरने की सुविधा दी गई है जिसके अंतर्गत काफी आसानी के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

अगर आप भी इस बार आवास योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने की सोच रहे हैं परंतु पर्याप्त जानकारी नहीं है तो ऐसे में आज आपके लिए हमारे द्वारा जारी करवाए गए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें PMAY Registration 2026 की पूरी विधि को स्पष्ट किया गया है।

PM Awas Yojana Application Form 2026 Overview

विभागआवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना
शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर एवं बेघर परिवार
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
उद्देश्यसभी के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराना
सहायता राशि₹1,20,000/-
स्थितिवर्तमान में संचालित
आवेदन मोडऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in/

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रता मापदंड

केंद्रीय सरकार के द्वारा आवास योजना में निम्न पात्रता मापदंड अनिवार्य रूप से लागू किए गए हैं:

  • जो व्यक्ति भारतीय मूल निवासी हैं उनके लिए ही आवास योजना में पात्रता दी गई है।
  • आवेदक व्यक्ति की पारिवारिक स्थिति कमजोर या फिर निचले स्तर की ही हो।
  • उनके परिवार में पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए और ना ही आवास योजना का लाभ मिला हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में संलग्न है तो उनके लिए लाभ नहीं दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में सक्रिय जिसके अंतर्गत आवेदन के लिए काफी सुविधा होती है।
  • आवास योजना के आवेदन में कोई निश्चित शुल्क लागू नहीं है अर्थात कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रताओं के आधार पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
  • आवास योजना के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के फार्म स्वीकृत होते हैं उन सभी के लिए मकान निर्माण हेतु वित्तीय राशि का भुगतान डिजिटल माध्यम से डायरेक्ट खाते में ही किया जाता है।
  • सरकारी निर्देश अनुसार आवास योजना निरंतर रूप से संचालित Housing Scheme India की प्रमुख योजनाओं में शामिल है जिसके अंतर्गत सभी पात्र परिवारों के लिए आवश्यक लाभ मिल पाया है।

Category-Wise Annual Income Limit for PM Awas Yojana

CategoryAnnual Income Limit
EWSUp to ₹3 Lakh
LIG₹3 Lakh – ₹6 Lakh
MIG-I₹6 Lakh – ₹12 Lakh
MIG-II₹12 Lakh – ₹18 Lakh
Above MIG-IINot Eligible for Certain Benefits

Housing Size Limits Under Pradhan Mantri Awas Yojana

CategoryCarpet Area Limit
EWSUp to 30 sq. m.
LIGUp to 60 sq. m.
MIG-IUp to 160 sq. m.
MIG-IIUp to 200 sq. m.

ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों के लिए वित्तीय लाभ

सरकार के द्वारा विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही पीएम आवास योजना के तहत जिन भी व्यक्तियों के आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं उन सभी के लिए आवास निर्माण करवाने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है जो कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग है।

शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए Urban Housing Scheme के तहत आवास निर्माण हेतु 2,50,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए तक का प्रावधान भी है तथा ₹30,000 तक उन्हें मजदूरी के लिए अलग से दिए जाते हैं।

PMAY Installment-Wise Payment Structure

InstallmentApproximate Amount
1st Installment₹25,000-₹40,000
2nd Installment₹30,000-₹45,000
3rd Installment₹30,000-₹40,000
Final InstallmentRemaining Approved Amount
Total Rural Assistance₹1.20-1.30 Lakh

आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज

प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आवेदन का सत्यापन किया जाता है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • परिवार समग्र आईडी
  • बैंक पासबुक
  • आय, निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

PMAY Rural vs Urban Housing Scheme Comparison

FeaturePMAY-GPMAY-U
Target AreaRural AreasUrban Areas
Main ObjectiveRural HousingUrban Housing
Financial SupportFixed AssistanceCategory-Based Assistance
BeneficiariesRural FamiliesUrban Families
Application ModeOnline/OfflineOnline/Offline
Fund TransferDBTDBT

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे सरल प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके लिए नीचे दिए गए चरण काफी आवश्यक और महत्वपूर्ण साबित होंगे:

  • सबसे पहले आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी तथा संबंधित पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आवास योजना के नए आवेदन हेतु विशेष विकल्प मिल जाएगा, जहां से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते हुए अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें, आधार नंबर सत्यापित करें और आगे बढ़े।
  • अब अपनी बेसिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरते हुए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचे तथा व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को भरें, पात्रता संबंधी विवरण दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • अंत में सभी जानकारी को एक बार जांच लें तथा सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें, इस प्रकार से आवास का आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

FAQs

PMAY Beneficiary Status कैसे चेक करें?

आवेदक अपने आवेदन नंबर और आधार विवरण की सहायता से PMAY Beneficiary Status ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन वही व्यक्ति कर सकते हैं जो योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

ग्रामीण आवास योजना में पहली किस्त कब जारी होती है?

ग्रामीण आवास योजना में आवेदन स्वीकृत होने के बाद सामान्यतः 1 से 2 महीने के भीतर पहली किस्त जारी की जा सकती है।

5 thoughts on “प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म कैसे भरें? Pradhan Mantri Aawas Yojana Ka Form Kaise Bharen”

  1. मैं अपना आवास योजना फॉर्म क्यों नहीं भर पा रही हूं

    Reply

Leave a Comment