पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन 2026: 15,000 रुपए के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विश्वकर्मा समुदाय के अंतर्गत आने वाले ऐसे व्यक्ति जो छोटे व्यवसाय में संलग्न है या फिर अपने पारंपरिक व्यवसायों से बिछड़ चुके हैं उन सभी के लिए बेहतर प्रोत्साहन देते हुए केंद्र सरकार की तरफ से PM Vishwakarma Yojana 2026 को वर्ष 2024 में शुरू किया गया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत इन व्यवसाईयों के लिए आर्थिक रूप से विभिन्न प्रकार की सहायताएं सरकार के द्वारा प्रदान करवाई जाती है। इस योजना में पंजीकृत होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होता है तथा इसके लिए PM Vishwakarma Portal का उपयोग किया जाता है।

भारत के किसी भी राज्य के व्यक्ति जो की विश्वकर्मा समुदाय के अंतर्गत आते हैं तथा इस योजना में पंजीकृत होना चाहते हैं वे सभी वर्ष 2026 में भी संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना Vishwakarma Registration Process कंप्लीट कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वर्ष 2024 से संचालित इस योजना के अंतर्गत भारी संख्या में विश्वकर्मा समुदाय के व्यक्ति शामिल हो चुके है तथा पीएम विश्वकर्मा योजना ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से सरकारी मदद के आधार पर व्यावसायिक क्षेत्र में अपना अच्छा प्रतिनिधित्व जमा पा रहे हैं।

सरकार के द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना विशेष नियमों एवं प्रावधानों के साथ लागू की गई है जिसकी पूरी जानकारी आज हम इस आर्टिकल में क्रमबद्ध रूप से बताने वाले हैं। अगर आप भी योजना में इस वर्ष शामिल होने जा रहे हैं तो आर्टिकल को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें जो आपके लिए काफी सहायता जनक होगा।

PM Vishwakarma Yojana 2026 Overview

मंत्रालयसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा योजना 2026
योजना प्रारंभ17 सितंबर 2023
लाभार्थीपारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार
कुल व्यवसाय18 से अधिक
ब्याज दर5% वार्षिक
टूलकिट राशि₹15,000
आयु सीमा18 वर्ष या अधिक
ऋण सुविधा₹3 लाख तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / CSC केंद्र
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in/

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता मापदंड

विश्वकर्मा योजना पात्रता के अनुसार पीएम विश्वकर्मा योजना में लागू किए गए पात्रता मापदंड इस प्रकार है:

  • सरकारी प्रावधान अनुसार केवल भारतीय नागरिकता वाले व्यक्ति ही शामिल हो सकते है।
  • योजना के अंतर्गत विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारीगर और शिल्पकारो के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
  • जिस व्यक्ति के नाम पर योजना में रजिस्ट्रेशन होता है उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए।
  • पिछले 5 वर्षों में आवेदन किसी भी प्रकार के सरकारी लोन का लाभ न लिया हो।
  • आवेदक स्वयं या फिर उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आने वाले व्यवसाय

सरकार के द्वारा व्यापार स्तर पर पीएम विश्वकर्मा योजना को चालू करवाया गया है जिसके अंतर्गत 18 से अधिक पारंपरिक व्यवसाय शामिल करवाए गए हैं। यह योजना एक महत्वपूर्ण Artisan Support Scheme के रूप में कार्य कर रही है। जो भी व्यक्ति इस योजना में आवेदन करना चाहते है उन सभी के लिए शामिल किए गए इन व्यवसाय में से किसी एक में संलग्न होना आवश्यक है।

बताते चले की मुख्य तौर पर विश्वकर्मा योजना में बढ़ई ,नाव निर्माता,अस्त्रकार,लोहार,हथौड़ा और टूल किट निर्माता,ताला बनाने वाला,सुनार ,कुम्हार,मूर्तिकार,जूते बनाने वाला राजमिस्त्री ,टोकरी, चटाई, झाड़ू निर्माता ,बुनकर गुड़िया और खिलौने बनाने वाला,नाई,मालाकार,धोबी,दर्जी,इत्यादि व्यवसायिकों के लिए सहायता दी जाती है।

Financial Assistance Under PM Vishwakarma Scheme

Assistance TypeAmount
Toolkit Incentive₹15,000
Daily Training Stipend₹500 Per Day
First Loan Support₹1,00,000
Second Loan Support₹2,00,000
Maximum Total Loan₹3,00,000

पीएम विश्वकर्मा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

CSC Registration Service अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है:

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

Loan Assistance Available Under PM Vishwakarma Yojana

Loan StageLoan AmountRepayment PeriodInterest Rate
First InstallmentUp to ₹1,00,00018 Months
Second InstallmentUp to ₹2,00,00030 Months
Total Loan BenefitUp to ₹3,00,000Up to 48 Months5%

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण

सरकारी प्रयोजना के तहत पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो भी व्यवसायिक व्यक्ति लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं उन सभी के लिए आवेदन के बाद निर्धारित 8 से 15 दिवसीय Skill Development Training में शामिल होना भी बहुत जरूरी होता है।

बता दे की यह प्रशिक्षण संबंधित सरकारी कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से होते हैं जिसके अंतर्गत पंजीकृत व्यवसाययों के लिए उनके व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रकार के मार्गदर्शन तथा विश्वकर्मा टूलकिट सहायता के रूप में टूलकिट और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करवाया जाता है।

PM Vishwakarma Training Timeline for Beneficiaries

Training ComponentDurationBenefits
Basic Skill Training5-7 DaysSkill Enhancement
Advanced Training15 Days or MoreAdvanced Techniques
Assessment ProcessDuring TrainingPerformance Evaluation
Certificate DistributionAfter CompletionGovernment Certificate
Toolkit DistributionAfter TrainingProfessional Tools Support

पीएम विश्वकर्म योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वैसे तो पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत किसी भी सीएससी सेंटर के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है हालांकि अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं तो नीचे दी गई विधि आपके लिए काफी जरूरी है।-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर अपना आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता होगी, इसके पश्चात ही अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा।
  • अब अगली ऑनलाइन विंडो में कारीगर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें पूरा व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • फॉर्म भर जाने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करते हुए कैप्चा कोड सही तरीके से भरें।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

विश्वकर्मा टूलकिट सहायता का लाभ किन लोगों को मिलता है?

योजना में पंजीकृत कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद टूलकिट सहायता का लाभ दिया जाता है।

पीएम विश्वकर्मा लोन योजना के तहत कितना ऋण मिल सकता है?

योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी के ₹300000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है।

पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर आधार सत्यापन और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment